ब्रेस्ट कैंसर से लड़ सकता है मधुमक्खी का जहर? वैज्ञानिकों को मिली उम्मीद


ब्रेस्ट कैंसर महिलाओं में होने वाले आम कैंसर में शामिल है. इसके इलाज के लिए सर्जरी, कीमोथेरेपी और दूसरी मेडिकल तकनीकों का इस्तेमाल किया जाता है. इस बीच वैज्ञानिकों ने मधुमक्खी के जहर पर एक ऐसी रिसर्च की है, जिससे कैंसर के इलाज की नई संभावनाओं को लेकर उम्मीद जगी है. शोध में मधुमक्खी के जहर में मौजूद मेलिटिन नाम के तत्व ने ब्रेस्ट कैंसर की कुछ नुकशान पहुचने वाले केल्स को खत्म करने  में असर दिखाया  है . 

 मधुमक्खी के जहर में क्या मिला ?

ऑस्ट्रेलिया के हैरी पर्किन्स इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल रिसर्च और यूनिवर्सिटी ऑफ वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के वैज्ञानिकों ने मधुमक्खी के जहर पर अध्ययन किया. इसमें मेलिटिन नाम के पेप्टाइड पर खास ध्यान दिया गया. यह मधुमक्खी के जहर में पाया जाने वाला एक तत्व है. प्रयोगशाला में किए गए परीक्षणों में इसने ब्रेस्ट कैंसर की कुछ आक्रामक कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाने और उन्हें नष्ट करने की क्षमता दिखाई. वैज्ञानिक अब यह समझने की कोशिश कर रहे हैं कि इस असर का इस्तेमाल भविष्य में इलाज के लिए कैसे किया जा सकता है

यह भी पढ़ें : LNJP में हाईटेक CT और MRI मशीनें, जांच सुविधाओं को मिलेगी रफ्तार

आक्रामक ब्रेस्ट कैंसर की कोशिकाओं पर दिखा असर

शोध में ट्रिपल-नेगेटिव ब्रेस्ट कैंसर और HER2 से जुड़े कैंसर की कोशिकाओं पर मधुमक्खी के जहर और मेलिटिन का परीक्षण किया गया. ये ब्रेस्ट कैंसर के ऐसे प्रकार हैं जिनमें इलाज की रणनीति बीमारी की विशेषताओं के आधार पर तय की जाती है. प्रयोगशाला में मेलिटिन ने कैंसर कोशिकाओं की बाहरी सेल्स को नुकसान पहुंचाया. कुछ परीक्षणों में कोशिकाओं पर असर तेजी से दिखाई दिया. 

कीमोथेरेपी के साथ इस्तेमाल की भी हुई जांच

वैज्ञानिकों ने यह भी देखा कि मेलिटिन को कुछ कीमोथेरेपी दवाओं के साथ मिलाने पर कैंसर कोशिकाओं पर क्या असर पड़ता है. शुरुआती प्रयोगों में कुछ संयोजनों से कैंसर कोशिकाओं के खिलाफ असर बढ़ने के संकेत मिले. इससे भविष्य में इलाज के नए तरीके विकसित करने की संभावना पर शोध होता है. लेकिन अभी यह तय नहीं है कि इंसानों में इसका कितना फायदा होगा, कितनी मात्रा सुरक्षित रहेगी और इसके क्या दुष्प्रभाव हो सकते हैं.

 स्वस्थ कोशिकाओं को कितना  नुकसान  ?

प्रयोगशाला के कुछ परीक्षणों में कैंसर कोशिकाओं पर असर के साथ स्वस्थ कोशिकाओं पर भी प्रभाव का अध्ययन किया गया. लेकिन इससे यह निष्कर्ष नहीं निकाला जा सकता कि मधुमक्खी का जहर इंसानों के लिए पूरी तरह सुरक्षित है. इसकी मात्रा, शरीर में पहुंचाने का तरीका और संभावित दुष्प्रभावों की जांच जरूरी है. मधुमक्खी का डंक एलर्जी और कुछ लोगों में गंभीर प्रतिक्रिया पैदा करता है. इसलिए कैंसर के इलाज के लिए खुद से मधुमक्खी का जहर इस्तेमाल करना खतरनाक हो सकता है.

यह भी पढ़ें : Pope Leo XIV Cancer: किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?

Disclaimer: यह शुरुआती शोध पर आधारित खबर है. मधुमक्खी के जहर को कैंसर का प्रमाणित इलाज नहीं माना जाता और इसे घर पर आजमाना सुरक्षित नहीं है.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *