अंजुमन मोहम्मदिया के सेक्रेटरी मोहम्मद अमानत ने दादा मियां की दरगाह पर चढ़ाई चादर

राजधानी लखनऊ में अंजुमन मोहम्मदिया के सेक्रेटरी मोहम्मद अमानत ने दादा मियां की दरगाह पर पहुंचकर हाजिरी दी। इस दौरान उन्होंने दादा मियां की दरगाह पर चादर चढ़ाई और मुल्क में अमन-शांति, खुशहाली और भाईचारे के लिए दुआएं मांगीं।

इस मौके पर उनकी अंजुमन की ओर से जायरीनों के लिए तबर्रुक का भी इंतजाम किया गया। कार्यक्रम में शिया-सुन्नी भाईचारे और आपसी मोहब्बत की खूबसूरत मिसाल देखने को मिली।

मोहम्मद अमानत ने इमाम हुसैन और अहले-बैत (अ.स.) सदके में दुआएं करते हुए लोगों को आपसी मोहब्बत, एकता और भाईचारे का पैगाम दिया।

इस मौके पर मौजूद लोगों ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में शिया-सुन्नी एकता, मोहब्बत और आपसी भाईचारे को मजबूत करने का काम करते हैं।
पत्रकार अली हैदर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *