यूपी:बारिश और बाढ़ की चपेट में प्रदेश, अलग-अलग हादसों में 15 मौतें; इन जिलों में आज भारी बरसात का अलर्ट – Up: Rain And Floods Lash State, 15 Deaths In Separate Incidents; Heavy Rain Alert Issued For These Districts T


उत्तर प्रदेश में सितंबर की शुरुआत जोरदार बारिश के साथ हुई है। बुधवार को बुंदेलखंड, दक्षिणी जिलों, तराई और मध्यांचल में कई जिलों में मूसलाधार बारिश हुई। मिर्जापुर में सबसे ज्यादा 161 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। सीतापुर में 130.6 मिमी, लखनऊ में 115 मिमी, चित्रकूट में 108 मिमी, बहराइच में 106 मिमी और बांदा में 90 मिमी बारिश हुई। वाराणसी, कानपुर, मेरठ, मुरादाबाद और आगरा में भी अच्छी बारिश दर्ज की गई।

मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार के लिए ललितपुर में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जबकि 11 अन्य जिलों में भारी बारिश के लिए येलो अलर्ट है।

क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में बने मौसम तंत्र का असर प्रदेश पर बना हुआ है। इसके चलते सितंबर के पहले सप्ताह में बुंदेलखंड और दक्षिणी जिलों के साथ तराई व प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी मध्यम से भारी बारिश का दौर जारी रहने के आसार हैं। फिलहाल तापमान में बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।

इन जिलों में है भारी बारिश का येलो अलर्ट

बांदा, चित्रकूट, कानपुर देहात, कानपुर नगर, आगरा, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी व आस पास के क्षेत्र ।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *