पत्रकार: रिज़वान रिज़वी* |लखनऊ। राजधानी के डालीबाग इलाके में स्थित करीब 6,700 वर्गफुट में बनी आलीशान कोठी को आज अनसील किए जाने की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। यह संपत्ति सपा सांसद अफज़ाल अंसारी की पत्नी फरहत अंसारी के नाम दर्ज है।यह कोठी 28 अक्टूबर 2022 को गाज़ीपुर जिला प्रशासन की कार्रवाई के दौरान सील की गई थी। उस समय गाज़ीपुर पुलिस की टीम लखनऊ पहुंची थी और कोठी की निगरानी की जिम्मेदारी लखनऊ नगर निगम को सौंपी गई थी।हाल ही में गाज़ीपुर की अदालत से राहत मिलने के बाद जिला प्रशासन ने लखनऊ नगर आयुक्त को पत्र भेजकर सील हटाने की कार्रवाई पूरी करने के निर्देश दिए हैं।सूत्रों के मुताबिक, अफज़ाल अंसारी समेत परिवार के कई सदस्य डालीबाग स्थित कोठी पर पहुंच चुके हैं। प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में अनसील करने की कार्रवाई शुरू होने की संभावना है, जिस पर सभी की नजरें टिकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *