*नवाब वाजिद अली*

राजधानी लखनऊ के हरदोई रोड स्थित ठाकुरगंज क्षेत्र में 12 रबीउल अव्वल के मौके पर निकाले गए मोहम्मदी जुलूस के दौरान थाना ठाकुरगंज पुलिस पूरी तरह मुस्तैद नजर आई। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस टीम ने जुलूस के दौरान हर गतिविधि पर लगातार नजर बनाए रखी।इस दौरान हुसैन अब्बास जी की मौजूदगी और निगरानी में थाना ठाकुरगंज की टीम ने पूरी जिम्मेदारी और ईमानदारी के साथ सुरक्षा व्यवस्था संभाली। जुलूस के दौरान पुलिसकर्मियों ने आसपास के इलाकों, रास्तों और जुलूस में शामिल लोगों पर लगातार नजर रखी, ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो सके।हुसैन अब्बास जी के नेतृत्व में थाना ठाकुरगंज की टीम ने एक-एक चीज पर पैनी नजर रखते हुए अपनी ड्यूटी को बखूबी निभाया। पुलिस की सक्रियता और मुस्तैदी के चलते जुलूस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद नजर आई।स्थानीय लोगों ने भी थाना ठाकुरगंज पुलिस की मुस्तैदी की सराहना की। लोगों का कहना है कि धार्मिक आयोजनों के दौरान पुलिस की ऐसी सक्रिय निगरानी से क्षेत्र में अमन, शांति और भाईचारे का माहौल कायम रहता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *