यूपी:राजधानी में बीमार पत्नी की देखरेख के लिए नहीं मिली छुट्टी, रात को बच्चे के साथ ड्यूटी पर पहुंचा ऑपरेटर – Up: Operator Denied Leave To Care For Ailing Wife; Arrives For Duty At Night With His Child


बिजली विभाग के अभियंताओं की मनमानी के चलते लौलाई उपकेंद्र के ऑपरेटर अभिषेक को बीते शनिवार पूरी रात अपने छोटे बच्चे के साथ ड्यूटी करनी पड़ी। उनकी पत्नी को डायरिया होने के बावजूद अभियंताओं ने उन्हें छुट्टी नहीं दी।

डॉक्टर की सलाह पर बच्चे को संक्रमण से बचाने के लिए अभिषेक उसे उपकेंद्र पर ले आए। अभिषेक ने बताया कि तीन महीन से उसकी ड्यूटी रात में लग रही है।

उपकेंद्र पर उसे रोजाना रात 10 से सुबह 8 बजे तक जिम्मेदारी निभानी पड़ती है। 22 अगस्त को पत्नी की तबीयत खराब होने पर उसे अस्पताल ले जाना पड़ा। लखनऊ में कोई परिजन न होने से पत्नी का इलाज घर पर चल रहा है। ड्यूटी से छुट्टी न मिलने के कारण वह बच्चे को संक्रमण से बचाने के लिए अपने साथ ले आया।

उपकेंद्र के उपखंड अधिकारी अंकित सिंह ने बताया कि अभिषेक की कार्यप्रणाली बेहतर होने के कारण मुख्य अभियंता ने विशेष रूप से रात को उसकी ड्यूटी लगाई है.। इसलिए हम कोई बदलाव नहीं कर पा रहे हैं।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *