दो साल का इंतजार खत्म:सितंबर तक करा ली जाएंगी आयुर्वेद-यूनानी की लंबित परीक्षाएं; जानें पूरा अपडेट – Pending Ayurveda And Unani Exams To Be Conducted By September Get Full Update


यूपी में आयुर्वेदिक एवं यूनानी तिब्बी चिकित्सा पद्धति बोर्ड की दो साल से लंबित चल रही सभी वार्षिक परीक्षाएं सितंबर माह तक करा ली जाएंगी। अक्तूबर माह में परिणाम जारी होगा। संस्थानों को भी परीक्षा की तैयारी शुरू करने का निर्देश दिया गया है।

प्रदेश में आयुर्वेद एवं यूनानी विभाग में नर्सिंग, फार्मासिस्ट की पढ़ाई करने वाले छात्र-छात्राओं की नियमित परीक्षा दो साल से लंबित हैं। पिछले सप्ताह बोर्ड का नियंत्रक विभाग के ही विशेष सचिव मदन सिंह गर्ब्याल को बनाया गया है। 

बोर्ड से मान्यता प्राप्त प्रशिक्षण केंद्रों को निर्देश दिया गया है कि वर्ष 2020-21 से लेकर वर्ष 2023-24 के बीच की सभी पूरक परीक्षाएं 25 अगस्त से एक सितंबर के बीच शुरू की जाएंगी। वर्ष 2021-22 से वर्ष 2024-25 तक की नर्सिंग एवं फार्मासिस्ट की अंतिम वर्ष की वार्षिक क्रियात्मक परीक्षाएं 10 सितंबर से एवं लिखित परीक्षाएं 15 सितंबर से शुरू होंगी।

अब तक लंबित सभी परीक्षाएं सितंबर माह में पूरी कर ली जाएंगी। अक्तूबर में परिणाम जारी कर दिया जाएगा। आगे से सभी सत्र की नियमित परीक्षाएं समय से कराने की योजना हैं। इसके लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। -मदन सिंह गर्ब्याल, नियंत्रक, आयुर्वेदिक एवं यूनानी तिब्बी चिकित्सा पद्धति बोर्ड



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *