लखनऊ। गोरखपुर से दिल्ली के बीच अमृत भारत एक्सप्रेस 27 अगस्त से शुरू होगी। इससे यात्रियों को राहत मिल जाएगी। उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि ट्रेन 15095 गोरखपुर-दिल्ली जंक्शन अमृत भारत वीकली ट्रेन प्रत्येक बृहस्पतिवार को गोरखपुर से रात 10:45 बजे चलकर खलीलाबाद, बस्ती, गोंडा, बुढ़वल, सीतापुर, बरेली, मुरादाबाद, गाजियाबाद होते हुए दोपहर 12:50 बजे दिल्ली पहुंचेगी। वापसी में 15096 दिल्ली-गोरखपुर अमृत भारत वीकली ट्रेन 28 अगस्त से प्रत्येक शुक्रवार को दिल्ली से दोपहर 2:10 बजे चलकर उपरोक्त स्टेशनों से होते हुए सुबह 6:30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।