यूपी:प्रदेश में जारी है बारिश, कई नदियां उफान पर, दीवार गिरने से चार की मौत; आज इन जिलों में होगी भारी बरसात – Up: Rain Continues In The State, Several Rivers Are In Spate, Four People Died Due To Wall Collapse


प्रदेश में बारिश की रफ्तार जारी है। बारिश की वजह से कई नदियां उफान पर हैं। चित्रकूट की मंदाकिनी नदी में भारी उफान है। इसके चलते राम घाट को बंद कर दिया गया है। इसके अलावा यूपी की अन्य नदियों में भी जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर निकल चुका है। अवध के कई जिलों में नदियां अतिक्रमण कर रही हैं। 




बारिश की वजह से हादसे भी हुए। जौनपुर और प्रयागराज में दीवार गिरने से चार लोगों की मौत हो गई। अमेठी सहित कुछ अन्य जिलों में भी बारिश के चलते हादसे हुए हैं। प्रयागराज और वाराणसी में गंगा ऊफान पर है। प्रयागराज में शहर के अंदर भर आए पानी पर हाईकोर्ट ने चिंता जताई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *