Up News:जापान से यूपी आ रहा 250 उद्यमियों का बड़ा दल, निवेश की नई कहानी लिखने की तैयारी – Delegation Of 250 Entrepreneurs From Japan Is Arriving In Up Poised To Script New Success Story In Investment


जापान के यामानाशी प्रांत से 250 उद्यमियों का प्रतिनिधिमंडल 20-21 अगस्त को यूपी आएगा। इससे पहले 19 अगस्त को प्रतिनिधिमंडल से पीएम मिल सकते हैं। 20 अगस्त को आगरा दर्शन के बाद लखनऊ उद्यमी पहुंचेंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की हालिया जापान यात्रा के बाद होने वाला यह दौरा प्रदेश में जापानी निवेश को जमीन पर उतारने की दिशा में अहम माना जा रहा है। लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ बड़ा कार्यक्रम प्रस्तावित है। इसमें प्रदेश के औद्योगिक माहौल, निवेश नीतियों, जमीन की उपलब्धता, एक्सप्रेसवे नेटवर्क, लॉजिस्टिक ढांचे व विभिन्न क्षेत्रों में निवेश की संभावनाओं का प्रस्तुतीकरण किया जाएगा।

इन्वेस्ट यूपी के अधिकारियों के साथ बैठक

यामानाशी के गवर्नर कोटारो नागासाकी ने अगस्त में जापानी उद्यमियों के साथ यूपी आने का प्रस्ताव रखा था। फरवरी में हुई बातचीत में करीब 200 जापानी मुख्य कार्यकारी अधिकारियों के प्रस्तावित दौरे की बात सामने आई थी। जुलाई में यामानाशी के 12 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने लखनऊ में इन्वेस्ट यूपी के अधिकारियों के साथ बैठक कर यात्रा और कारोबारी कार्यक्रम की रो तैयारियों को अंतिम रूप देने पर चर्चा की थी। उस समय 19 अगस्त से शुरू होने वाले पांच दिवसीय कार्यक्रम में 200 से अधिक जापानी सीईओ के आने की जानकारी दी गई थी।

प्रस्तावित कार्यक्रम में जापानी उद्यमियों का विनिर्माण, हरित हाइड्रोजन जैसे क्षेत्रों पर विशेष जोर रहेगा। निवेश प्रस्तावों के साथ समझौता ज्ञापन, निवेश आशय पत्र और जमीन आवंटन की संभावनाओं पर भी चर्चा हो सकती है। इन्वेस्ट यूपी की जापान डेस्क को भी इस निवेश संपर्क में अहम भूमिका दी जा रही है। इसके अलावा यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण क्षेत्र में प्रस्तावित जापान औद्योगिक टाउनशिप को जापानी कंपनियों के लिए निवेश के एक प्रमुख विकल्प के रूप में प्रस्तुत किया जा सकता है।

लखनऊ में औद्योगिक एवं निवेश कार्यक्रम प्रस्तावित

यामानाशी के साथ यूपी में हरित हाइड्रोजन के लिए उत्कृष्टता केंद्र स्थापित करने की दिशा में समझौता हुआ है। इसमें आईआईटी (बीएचयू) वाराणसी और मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर की भूमिका प्रस्तावित है। 21 अगस्त को जापानी मेहमानों के लखनऊ में औद्योगिक एवं निवेश कार्यक्रम प्रस्तावित है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *