Up News:आंजनेय कुमार सिंह की प्रतिनियुक्ति अवधि पूरी, छुट्टी पर गए मुरादाबाद मंडलायुक्त; दोबारा बढ़ने के आसार – Anjaneya Kumar Singh Deputation Tenure Ends  goes On Leave Term Likely To Be Extended


यूपी में मुरादाबाद के मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह की प्रतिनियुक्ति अवधि एक बार फिर बढ़ सकती है। उनकी प्रतिनियुक्ति अवधि शुक्रवार को समाप्त हो गई। इसके बढ़ाए जाने संबंधी आदेश जारी न होने की वजह से वे छुट्टी पर चले गए हैं। पिछली बार भी वे इसी तरह छुट्टी पर गए थे। प्रतिनियुक्ति बढ़ने के तुरत बाद वापस आ गए थे।

सूत्रों का कहना है कि प्रतिनियुक्त बढ़ाए जाने संबंधी आदेश जल्द ही केंद्र के स्तर से जारी होगा। प्रस्ताव उच्च स्तर पर भेज दिया गया है। आंजनेय कुमार सिंह 2005 बैच के सिक्किम काडर के आईएएस अफसर हैं। उन्हें 15 फरवरी 2015 को यूपी में प्रतिनियुक्ति पर तैनाती मिली थी। इसके बाद से लगातार प्रतिनियुक्ति को विस्तार मिलता रहा है। 

सूत्रों का कहना है कि एक बार फिर उनकी प्रतिनिधि अवधि बढ़ाए जाने संबंधी प्रस्ताव उच्चस्तर से अनुमोदन के लिए भेज दिया गया है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। आंजनेय यूपी आने के बाद विभिन्न पदों पर रहे हैं। रामपुर डीएम रहने के दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खां पर कार्रवाई के बाद चर्चा में आए। 

सचिव पद पर पदोन्नति के बाद उन्हें मंडलायुक्त मुरादाबाद के पद पर तैनाती दी गई। इसी मंडल में रामपुर जिला आता है। वह पिछले करीब साढ़े पांच साल से मुरादाबाद के मंडलायुक्त हैं। अगर, प्रतिनियुक्ति की अवधि बढ़ी तो इसी पद पर बने रहेंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *