Lucknow News:आखिरी गेंद तक चले मैच में यश ने पलटी बाजी – Yash Turned The Tide In A Match That Went Down To The Final Ball

लखनऊ। यश गर्ग के बहुमुखी प्रदर्शन (नाबाद 23 रन और चार विकेट) की बदौलत मेरठ मावरिक्स ने यूपी टी-20 लीग में जीत से आगाज किया। टीम ने गत विजेता काशी रुद्रास पर एक विकेट से रोमांचक जीत दर्ज की। इकाना स्टेडियम में खेले गए लो-स्कोरिंग मुकाबले में काशी के 119 रन के मेरठ ने आखिरी गेंद पर नौ विकेट खोकर लक्ष्य हासिल किया। इस मुकाबले के आखिरी ओवर में मेरठ को 19 रन की दरकार थी। यहां टीम के नायक रहे यश गर्ग ने पांच गेंद खेलकर 18 रन बनाकर मेरठ को शानदार जीत दिलाई। वह 14 गेंदों पर 23 रन बनाकर नाबाद रहे।

यश और जीशान की फिरकी में उलझी काशी की टीमइससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गत विजेता काशी रुद्रास के लिए अभिषेक गोस्वामी और उवैस अहमद ने तेज शुरुआत करते हुए 50 रन जोड़े। यहां अहमद सात रन बनाकर यश गर्ग की गेंद पर बोल्ड हुए। तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी करने आए कप्तान करन शर्मा महज दो रन बनाकर यश का दूसरा शिकार बने। अभी टीम के स्कोर में छह रन ही जुड़े थे कि तभी शानदार दिख रहे अभिषेक 32 गेंदों पर 42 रन बनाकर जीशान अंसारी की गेंद पर रितुराज शर्मा को कैच दे बैठे।

इसके बाद काशी के विकेटों का पतन शुरू हो गया और पूरी टीम 19.3 ओवर में 118 रन बनाकर आउट हो गई। अभिषेक के अलावा टीम से सक्षम राय ने सबसे अधिक 20 रन बनाए। मेरठ की ओर से बांए हाथ के स्पिनर यश गर्ग ने 19 रन देकर चार विकेट झटके, जबकि जीशान अंसारी ने 19 रन देकर तीन बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया।

g

119 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेरठ की शुरुआत बेहद खराब रही। इस कारण टीम की रनगति धीमी हो गई। टीम ने पांच ओवर में 17 रन पर शीर्षक्रम पर दो बल्लेबाज खो दिए। 25 रन के योग पर टीम को तीसरा झटका लगा, जब रितुराज आठ रन के योग पर अटल बिहारी राय की गेंद पर आउट हुए। 47 रन के योग पर दिव्यांश जोशी (17) का विकेट खोने के बाद मेरठ की टीम संकट में घिर गई। यहां कप्तान रिंकू ने दिव्यांश राजपूत के साथ पारी को संभाला और पांचवें विकेट के लिए 36 रन जोड़कर वापसी का प्रयास किया। 83 रन के योग पर मेरठ को पांचवां झटका लगा, जब कप्तान 28 रन बनाकर कार्तिक यादव का शिकार बने। इसके बाद पारी का 18वां ओवर फेंकने अटल बिहारी राय ने तीसरी और चौथी गेंद पर क्रमश: दिव्यांश राजपूत (26) और जीशान अंसारी (0) को पवेलियन भेजकर काशी की जीत लगभग पक्की कर दी, लेकिन यश गर्ग ने काशी के वैभव के आखिरी ओवर में 18 रन बटोरकर मेरठ को शानदार जीत दिलाई।

आखिरी गेंद तक चले मैच में यश ने पलटी बाजी

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *