Lucknow News:विरोध के बीच नगर निगम ने 32 पशु पकड़े – The Municipal Corporation Rounded Up 32 Animals Amidst Protests


लखनऊ। अवैध डेयरियों और छुट्टा पशुओं के खिलाफ नगर निगम ने सोमवार को अभियान चलाया। विरोध के बीच टीम ने 32 पशु पकड़े।


पशु कल्याण अधिकारी अभिनव वर्मा ने बताया कि बालागंज, कैंपबेल रोड, ठाकुरगंज और हरदोई रोड समेत आसपास के क्षेत्रों में अभियान चलाया गया। इसमें 16 गाय और 16 भैंस पकड़ी गईं। सभी पशुओं को ठाकुरगंज स्थित कांजी हाउस में रखा गया है। कैंपबेल रोड पर अभियान के दौरान महिलाओं ने विरोध करते हुए हंगामा किया। इसके बावजूद प्रवर्तन दस्ते ने सख्ती दिखाते हुए अवैध डेयरियों से पशुओं को पकड़ लिया। अधिकारियों के मुताबिक अभियान आगे भी जारी रहेगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *