Up:लखनऊ में बच्चों से कराई स्कूल की छत की सफाई, हेडमास्टर और शिक्षिका निलंबित; वीडियो सामने आने पर कार्रवाई – Up: Children Made To Clean School Roof In Lucknow; Headmaster And Teacher Suspended; Action Taken After Video


मोहनलालगंज विकासखंड के ललूमर गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में बच्चों से स्कूल की छत की काई साफ कराने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने इसका वीडियो बनाकर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को भेजा। वीडियो सामने आने के बाद बीएसए विपिन कुमार ने स्कूल की हेडमास्टर श्वेता त्रिपाठी और सहायक अध्यापिका शगुफ्ता रानी को निलंबित कर दिया।

ग्रामीणों और अभिभावकों का आरोप है कि बारिश के दौरान बच्चों को विद्यालय की जर्जर छत पर सफाई के लिए भेजा गया था। छत के ऊपर से बिजली के तार भी गुजर रहे थे। ऐसे में बच्चों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठे।

वीडियो सामने आने पर लिया संज्ञान

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने वीडियो मिलने के बाद मामले का स्वतः संज्ञान लेते हुए दोनों शिक्षिकाओं के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की। निलंबन के बाद दोनों को प्राथमिक विद्यालय रानीखेड़ा देवती से संबद्ध किया गया है।

एबीएसए करेंगे विस्तृत जांच

मामले की विस्तृत जांच के लिए खंड शिक्षा अधिकारी (एबीएसए) को जांच अधिकारी बनाया गया है। निलंबन आदेश में जांच अधिकारी को पूरे प्रकरण की जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। उधर, आम आदमी पार्टी ने भी मामले को लेकर सरकार पर निशाना साधा। पार्टी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर आरोप लगाया कि बच्चों की जान से खिलवाड़ किया जा रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *