उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) और यूपी टी-20 लीग के चौथे सत्र से पहले आयोजित होने वाले विशेष ट्रॉफी टूर अभियान का औपचारिक उद्घाटन शुक्रवार को एसआर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन, सीतापुर रोड में दोपहर 12:30 बजे होगा।
यूपी टी-20 लीग की गवर्निंग काउंसिल के चेयरमैन डॉ. संजय कपूर अभियान का शुभारंभ करेंगे। आईपीएल स्टार समीर रिजवी तथा उत्तर प्रदेश रणजी टीम के पूर्व कप्तान आर्यन जुयाल भी मौजूद रहेंगे और छात्रों से संवाद करेंगे। 12 अगस्त तक चलने वाले इस छह दिवसीय अभियान के दौरान यूपी टी-20 लीग की प्रतिष्ठित ट्रॉफी राजधानी लखनऊ के 13 प्रमुख शिक्षण संस्थानों तक पहुंचेगी।
ये भी पढ़ें – प्रशासन को पहले से थे संकेत, फिर भी नहीं रोकी जा सकी संभल में हिंसा, रिपोर्ट में उठे सवाल
ये भी पढ़ें – राम मंदिर चढ़ावा मामला: बैंक की आपत्ति पर ट्रस्ट ने रोकी लॉकर की वीडियोग्राफी, दस्तावेजी रिकॉर्ड तैयार करने पर जोर
चेयरमैन डॉ. कपूर ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य केवल यूपी टी-20 लीग के आगामी सत्र का प्रचार-प्रसार करना ही नहीं, बल्कि प्रदेश के क्रिकेट इकोसिस्टम से निकलकर अपनी पहचान बनाने वाले खिलाड़ियों के साथ सीधे संवाद के माध्यम से युवाओं को प्रेरित करना भी है।