Up:’कुछ लोग जीवन भर बच्चे ही बने रहते हैं…’, सीएम योगी ने अखिलेश पर कसा तंज, बोले- बबुआ भी यही करते थे – Up: Cm Yogi Adityanath At The ‘national Handloom Day Celebration-2026’ Held In Lucknow


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा मुखिया अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा कि कुछ लोग जीवन भर बच्चे ही बने रहते हैं। बबुआ भी यही करते थे। वो दोपहर 12 बजे सो कर उठते थे। दो बजे तैयार होते थे। पांच बजते-बजते उनके जिम जाने का समय हो जाता था और शाम 7 बजे महफिल सज जाती थी। देश प्रदेश के बारे में सोचने के लिए उनके पास समय ही कहां होता था। प्रदेश की कानून व्यवस्था का हाल तो ये था कि महिलाओं को सबसे बड़ा खतरा इन्हीं सपाइयों से ही था।

मुख्यमंत्री योगी शुक्रवार को ‘राष्ट्रीय हथकरघा दिवस’ के अवसर कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने का कि जब सरकारें प्रदेश के विकास के लिए काम करती हैं तो उसका लाभ समाज के हर तबके को मिलता है।

इसके पहले सीएम योगी ने एक्स पर कहा कि आज उत्तर प्रदेश की समृद्ध विरासत और हमारे कर्मठ बुनकर साथियों की अप्रतिम प्रतिभाओं को नमन करने का दिन है।

‘राष्ट्रीय हथकरघा दिवस’ के अवसर पर लखनऊ में आयोजित समारोह में हमारे उत्कृष्ट बुनकर भाई-बहनों को ‘संत कबीर राज्य स्तरीय हथकरघा पुरस्कार’ से सम्मानित करने का सौभाग्य मिलेगा। साथ ही, ‘मुख्यमंत्री हैंडलूम एवं पावरलूम उद्योग विकास योजना’ तथा ‘झलकारी बाई कोरी हथकरघा एवं पावरलूम विकास योजना’ के लाभार्थियों को चेक भी प्रदान किए जाएंगे।

इसके उपरांत, जनपद अम्बेडकरनगर के सर्वांगीण विकास के लिए ₹706 करोड़ से अधिक की 194 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास होगा। साथ ही, विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति-पत्र, प्रमाण-पत्र और चेक भी वितरित करूंगा।

डबल इंजन सरकार हुनरमंद हाथों को आधुनिक संसाधन, बाजार और सम्मान प्रदान कर ‘आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश’ के निर्माण के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *