Lucknow News:पीजीआई के हेड एंड नेक विभाग में नई ओटी का शुभारंभ – Inauguration Of A New Ot In The Head And Neck Department At Pgi


लखनऊ। एसजीपीजीआई के हेड एंड नेक सर्जरी विभाग में अत्याधुनिक ऑपरेशन थिएटर शुरू हो गया है। इससे कान, नाक, गले और सिर-गर्दन की बीमारियों की सर्जरी का इंतजार कम होगा। नई ओटी का शुभारंभ संस्थान के निदेशक पद्मश्री प्रो. आरके धीमन ने किया। इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. देवेंद्र गुप्ता मौजूद रहे।


प्रो. धीमन ने बताया कि ओटी में थ्रीडी रोबोटिक माइक्रोस्कोप लगाया गया है। इसके साथ फोर-के एंडोस्कोपी सिस्टम भी है। संस्थान में इस तकनीक का इस्तेमाल पहली बार हो रहा है। इस तकनीक से सर्जरी के दौरान हाई-डेफिनिशन थ्रीडी स्क्रीन पर ऑपरेशन का स्पष्ट दृश्य दिखाई देगा। आईसीजी फ्लोरोसेंस तकनीक से खून की नलियां और ट्यूमर भी स्पष्ट नजर आएंगे। इससे सर्जन को 10 गुना तक जूम और ऑपरेशन वाले हिस्से की गहराई का बेहतर अंदाजा मिलेगा।

विभागाध्यक्ष प्रो. अमित केशरी ने बताया कि यह तकनीक कान की जटिल सर्जरी, लेटरल स्कल बेस सर्जरी और सिर-गर्दन के कैंसर के ऑपरेशन में काफी उपयोगी होगी। इससे सर्जरी अधिक सुरक्षित और सटीक होगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *