यूपी विधानमंडल सत्र Live:अनुपूरक बजट पर आज होगी चर्चा, मंगलवार को हंगामे के बीच पेश किया 59 हजार करोड़ का बजट – Up Legislature Session Live: Discussion On The Supplementary Budget To Take Place Today


09:54 AM, 05-Aug-2026

राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर चर्चा करना चाहते थे सपा विधायक

सपा विधायक विधानसभा में राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मुद्दे पर चर्चा करना चाहते थे। इसे लेकर उन्होंने जमकर हंगामा किया। दोपहर बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वक्तव्य शुरू किया तो सपा विधायकों ने नारेबाजी तेज कर दी। इसी बीच सपा विधायक सचिन यादव मुख्यमंत्री की तस्वीर वाला पोस्टर लहराने लगे। इस पर विधानसभा अध्यक्ष ने एतराज जताया। सपा विधायक सचिन यादव को सदन से निलंबित करने और फिर बर्खास्त करने की चेतावनी दी। फिर भी वह नहीं मानें तो निलंबन की घोषणा की।

09:37 AM, 05-Aug-2026

यूपी विधानमंडल सत्र LIVE: अनुपूरक बजट पर आज होगी चर्चा, मंगलवार को हंगामे के बीच पेश किया 59 हजार करोड़ का बजट

यूपी विधानमंडल के मानसून सत्र के आज तीसरे दिन सदन में अनुपूरक बजट पर चर्चा होगी। योगी सरकार ने मंगलवार को 59 हजार करोड़ का अनुपूरक बजट पेश किया। इस दौरान जबरदस्त हंगामा हुआ। शोर शराबे के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वक्तव्य दिया। लगातार हंगामे के कारण सपा विधायक सचिन यादव को निलंबित कर दिया गया था।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *