Raebareli News:प्लेटफॉर्म से अचानक उठा कुली, मालगाड़ी के आगे लेट गया; सिर धड़ से हुआ अलग, देखते रह गए लोग – Porter Commits Suicide By Lying Down In Front Of Goods Train In Raebareli


यूपी में रायबरेली रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को दोपहर लगभग 12 बजे एक कुली मालगाड़ी के आगे ट्रैक पर लेट गया। इससे उसका सिर धड़ से अलग हो गया। लोगों के देखते देखते वह मौत के आगोश में समा गया। अचानक हुए इस घटनाक्रम से मौजूद लोग अवाक रह गए। प्लेटफॉर्म की बेंच पर शांत बैठा कुली ऐसा करेगा, इसका किसी को कोई अंदेशा नहीं था। हादसे के बाद मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई। रेलवे पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकरलिखापढ़ी के बाद मालगाड़ी को रवाना कराया।


शहर कोतवाली क्षेत्र के पूर्वी जहानाबाद बनियन टोला निवासी राजेश उर्फ राजू सोनकर (55) प्लेटफॉर्म पर कुली का काम करते थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, शुक्रवार को वह प्लेटफॉर्म नंबर एक की बेंच पर शांत बैठे थे। इसी दौरान लखनऊ की ओर से प्लेटफॉर्म नंबर दो पर एक मालगाड़ी आ रही थी। अचानक बेंच पर शांत बैठे राजू सोनकर उठे और तीन रेल लाइनों को पार करते हुए मालगाड़ी के ट्रैक पर जाकर लेट गए। अचानक घटित हुए इस घटनाक्रम से मालगाड़ी को रोक पाना संभव नहीं था।

जीआरपी थाना प्रभारी सचिन कुमार ने बताया कि हादसे में राजेश उर्फ राजू सोनकर का सिर धड़ से अलग हो गया। जिससे मौके पर उनकी मृत्यु हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिवारीजन भी पहुंच गए। उन्होंने बताया कि राजेश उर्फ राजू सोनकर रेलवे स्टेशन रायबरेली पर कुली का काम करता था। कैंसर की बीमारी से ग्रसित था।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *