Up:पूर्व राज्यमंत्री की मौत पर बेटे ने तोड़ी चुप्पी, बोला- आरिफ ने हत्याकर नीचे फेंका; थाने में की शिकायत – Up: Former Minister Of State’s Son Breaks Silence On Father’s Death; Alleges Arif Killed Him And Threw The Bod


अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: Akash Dwivedi

Updated Wed, 29 Jul 2026 08:55 PM IST

भाजपा नेता नानकदीन भुर्जी की मौत के मामले में उनके बेटे ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस से प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में आत्महत्या की बात सामने आई है। मामले की जांच जारी है और सभी आरोपों की पड़ताल की जा रही है।


UP: Former Minister of State's son breaks silence on father's death; alleges Arif killed him and threw the bod

पूर्व राज्यमंत्री की मौत का मामला।
– फोटो : अमर उजाला नेटवर्क



विस्तार

मदेयगंज के खदरा निवासी भाजपा नेता नानकदीन भुर्जी (55) की मौत के मामले में परिवार वालों ने चुप्पी तोड़ी है। भाजपा नेता के बेटे उत्तम गुप्ता ने पिता की हत्या का आरोप लगाया है। उत्तम का आरोप है कि विधायक हंसराम के प्रतिनिधि आरिफ ने उनके पिता की हत्या की है। उत्तम ने हजरतगंज थाने में तहरीर देकर एफआईआर की मांग की है।


एसीपी रजनीश वर्मा ने बताया कि बुधवार को पुलिस को तहरीर मिली है। मामले की छानबीन की जा रही है। प्रथमदृष्टया आत्महत्या की पुष्टि हुई है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। मूलरूप से बाराबंकी के बेहटा निवासी नानकदीन ने मंगलवार को विधायक निवासी के सातवें तल से कूदकर आत्महत्या कर ली थी। वह वर्तमान में भाजपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश महामंत्री थे। उत्तम ने पुलिस को दी गई तहरीर में लिखा है कि उनके पिता विधायक निवास गए थे। उन्होंने आरिफ को कॉफी बनाने के लिए कहा। 

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *