Up:लखनऊ अग्निकांड के 32 दिन बाद अवैध इमारत पर चला बुलडोजर, 15 मौतों वाली बिल्डिंग ढहाने की कार्रवाई शुरू – Up: Bulldozer Rolls Over Illegal Building 32 Days After Lucknow Fire Tragedy; Demolition Of The Structure—wher


डिजिटल डेस्क, लखनऊ
Published by: Akash Dwivedi

Updated Sat, 25 Jul 2026 10:47 AM IST

राजधानी में अग्निकांड में 15 लोगों की मौत के 32 दिन बाद अवैध चार मंजिला इमारत को ध्वस्त करने की कार्रवाई शुरू हुई। भारी पुलिस बल और मशीनों की मौजूदगी में भवन गिराया जा रहा है। जांच में भवन का आवासीय स्वीकृति के बावजूद व्यावसायिक उपयोग और नियमों के उल्लंघन की पुष्टि हुई थी।


UP: Bulldozer rolls over illegal building 32 days after Lucknow fire tragedy; demolition of the structure—wher

लखनऊ अग्निकांड
– फोटो : अमर उजाला नेटवर्क



विस्तार

अलीगंज अग्निकांड में 15 लोगों की मौत के 32 दिन बाद शनिवार को लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) ने अवैध चार मंजिला इमारत को ध्वस्त करने की कार्रवाई शुरू कर दी। सुबह करीब 7:30 बजे एलडीए के 45 अधिकारी और कर्मचारी तीन बुलडोजर व एक हाइड्रोलिक मशीन के साथ मौके पर पहुंचे। कार्रवाई के दौरान आसपास की सड़कों पर बैरिकेडिंग कर यातायात रोक दिया गया और सुरक्षा व्यवस्था के लिए 100 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात किए गए।


एलडीए के अनुसार, पूरी इमारत को जमींदोज करने में पूरे दिन का समय लग सकता है। ध्वस्तीकरण के दौरान भवन मालिक वीरेंद्र शुक्ला के अधिवक्ता राजेंद्र शुक्ला मौके पर पहुंचे और कार्रवाई पर आपत्ति जताई। उनका कहना था कि एलडीए ने 25 जुलाई तक का समय दिया था, लेकिन उसी दिन बिना अलग ध्वस्तीकरण आदेश जारी किए कार्रवाई शुरू कर दी गई। उन्होंने कहा कि इस कार्रवाई को अदालत में चुनौती दी जाएगी। 

 





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *