Up:एआई बताएगा… किस पौधे में छिपी है नई और असरदार दवा, हर्बल दवा अनुसंधान को मिलेंगे एआई के पंख – Ai To Reveal Which Plant Holds A New And Effective Medicine; Herbal Drug Research Set To Get An Ai Boost.


जंगलों, खेतों और बगीचों में मिलने वाले औषधीय पौधों व जड़ी बूटियों में मौजूद कौन-सा रासायनिक यौगिक भविष्य की असरदार दवा बन सकता है, इसका पता लगाने के लिए अब वैज्ञानिकों को महीनों तक प्रयोगशालाओं में परीक्षण नहीं करने पड़ेंगे।

लखनऊ स्थित केंद्रीय औषधीय एवं सगंध पौधा संस्थान (सीमैप) ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) आधारित नया स्वदेशी सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म विकसित किया है। यह सॉफ्टवेयर कंप्यूटर पर ही हजारों पौध-आधारित यौगिकों की जांच कर उनकी दवा बनने की क्षमता, सुरक्षा और संभावित दुष्प्रभाव का प्रारंभिक आकलन कर देगा।

ये भी पढ़ें – राम मंदिर चढ़ावा चोरी: ट्रस्ट ने बैंक पर फोड़ा पूरा ठीकरा, खुद पर कोई सवाल नहीं; बच निकले मामले के बड़े आरोपी



ये भी पढ़ें – राम मंदिर ट्रस्ट : कौन हैं डॉ. कृष्ण मोहन जो संभालेंगे महासचिव का पद, चढ़ावा चोरी की सबसे पहले दी थी तहरीर

इससे वैज्ञानिक सीधे सबसे बेहतर यौगिकों पर शोध शुरू कर सकेंगे। नई दवाओं की खोज पहले की तुलना में कहीं अधिक तेज और कम खर्च में होगी। संस्थान को इस प्लेटफॉर्म का कॉपीराइट भी मिल गया है।

वैज्ञानिकों का कहना है कि भविष्य में इस एआई प्लेटफॉर्म का उपयोग कैंसर, मधुमेह, संक्रमण और अन्य जटिल बीमारियों के लिए पौध-आधारित नई एवं सटीक आयुर्वेदिक दवाओं की खोज में किया जा सकेगा

यौगिकों की डिजिटल स्क्रीनिंग करेंगे 20 एआई टूल

– सीमैप के वैज्ञानिकों की ओर से विकसित इस प्लेटफॉर्म में 20 एआई आधारित सॉफ्टवेयर टूल्स शामिल हैं। यह किसी पौधे से प्राप्त यौगिक की रासायनिक संरचना और उसके गुणों का विश्लेषण करता है।

– सॉफ्टवेयर टूल यह अनुमान लगाता है कि वह यौगिक किस बीमारी के इलाज में उपयोगी हो सकता है। शरीर में उसका व्यवहार कैसा रहेगा। उसमें विषाक्तता का खतरा कितना है और उससे दवा बनने की कितनी संभावना है।

– इस पूरी प्रक्रिया में हजारों यौगिकों की डिजिटल स्क्रीनिंग यानी छंटनी कर सबसे संभावनाशील यौगिकों की सूची तैयार की जाती है। इन पर बाद में प्रयोगशाला में विस्तृत परीक्षण किए जाते हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *