Lucknow:तमिलनाडु से आए सात लोगों पर धर्मांतरण कराने का आरोप, गांव में हंगामा, सात को हिरासत में लिया गया – Lucknow: Seven People From Tamil Nadu Accused Of Carrying Out Religious Conversions


मोहनलालगंज के भरसवा गांव में बुधवार की रात धर्मांतरण को लेकर ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। आरोप है कि तमिलनाडु से आए कुछ लोग ग्रामीणों को लालच देकर धर्म परिवर्तन कराने का प्रयास कर रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तमिलनाडु से आए पांच लोगों समेत कुल सात लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक गांव के एक मकान में बाहरी लोगों की मौजूदगी की जानकारी मिलने पर बड़ी संख्या में लोग वहां पहुंच गए और मकान को घेर लिया। ग्रामीणों का आरोप है कि बाहर से आए लोग लंबे समय से गांव में सक्रिय हैं और पहले भी कई लोगों को प्रलोभन देकर धर्मांतरण कराकर ईसाई बना चुके हैं। इसी आरोप को लेकर मौके पर काफी देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही।

सूचना मिलने पर मोहनलालगंज पुलिस मौके पर पहुंची और सभी आरोपितों को हिरासत में लेकर थाने ले आई। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ की जा रही है। इंस्पेक्टर रामबाबू सिंह ने बताया कि मामले में तहरीर प्राप्त हुई है।

तमिलनाडु से आए पांच लोगों समेत सात लोगों को हिरासत में लिया गया है। तहरीर और पूछताछ के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस सभी तथ्यों की जांच कर रही है। मिली तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *