लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से जुड़े आय से अधिक संपत्ति मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में सोमवार को सुनवाई हुई। कोर्ट ने अगली सुनवाई की तिथि 20 अगस्त तय की है। अभी मामले में दिया गया विस्तृत आदेश अपलोड नहीं हुआ है।
इससे पहले 12 मई को हाईकोर्ट ने मामले में सीबीआई, ईडी समेत 10 केंद्रीय एजेंसियों को प्रारंभिक जांच रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया था। यह मामला कोर्ट निगरानी (मॉनिटरिंग) में चल रही जांच से जुड़ा है।
भाजपा कार्यकर्ता एस विग्नेश शिशिर की क्रिमिनल रिट पिटीशन सोमवार, 20 जुलाई को खंडपीठ के समक्ष सुनवाई के लिए सूचीबद्ध थी।