Up:पॉलीटेक्निक छात्रों को अदाणी स्किल करेगी ट्रेंड, इंटर्नशिप भी कराएगी, जल्द होगा एमओयू – Up: Adani To Train Polytechnic Students And Provide Internships; Mou To Be Signed Soon.


उत्तर प्रदेश में आईटीआई के बाद पॉलीटेक्निक के छात्रों को भी उद्योगों की जरूरत के अनुसार तैयार किया जा रहा है। इसके लिए टाटा के बाद अब प्राविधिक शिक्षा विभाग अदाणी स्किल के साथ जल्द एमओयू करेगा। इसमें अदाणी स्किल छात्रों को कौशल विकास से जुड़ी ट्रेनिंग, डिजिटल साक्षरता का प्रशिक्षण देगा। इससे छात्रों के लिए रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।

अदाणी स्किल के साथ किए जा रहे एमओयू का उद्देश्य डिप्लोमा छात्रों की रोजगार योग्यता को बढ़ाना, ट्रेनिंग, इंटर्नशिप और प्लेसमेंट के जरिये उद्योगों से सीधा जोड़ना भी है। इसमें प्राविधिक शिक्षा विभाग वर्तमान के साथ ही दो साल के पासआउट डिप्लोमा छात्रों का डाटा देगा। राजकीय पॉलीटेक्निक संस्थानों में प्लेसमेंट ड्राइव, सेमिनार आदि का आयोजन किया जाएगा।

ये भी पढ़ें – आज 33 जिलों में बारिश का अलर्ट, 45 शहरों में वज्रपात की चेतावनी; यूपी में और सक्रिय होगा मानसून



ये भी पढ़ें – आरोपी टिन्नू ने कहा- चढ़ावा चोरी के लिए अनिल मिश्रा जिम्मेदार, जब हम जेल में तो वो क्यों है बाहर

विभाग अदाणी स्किल को क्लासरूम, संसाधन और फैकल्टी उपलब्ध कराएगा। साथ ही योजना के बेहतर संचालन के लिए एक नोडल ऑफिसर भी नियुक्त करेगा। वहीं, अदाणी स्किल की ओर से पहले और दूसरे साल के छात्रों को निशुल्क कम्युनिकेशन, डिजिटल लिटरेसी, वर्कप्लेस सेफ्टी आदि की ट्रेनिंग दी जाएगी।

फाइनल ईयर के छात्रों को अदाणी ग्रुप में इंटर्नशिप का मौका भी दिया जाएगा। दोनों संस्थानों की ओर से संयुक्त सर्टिफिकेट भी दिया जाएगा। इससे छात्रों को अदाणी स्किल जैसे संस्थानों में रोजगार के अवसर मिलेंगे। वहीं, संस्थान को भी ट्रेंड मैनपावर मिलेगी।

केंद्रीकृत प्लेसमेंट पोर्टल होगा लॉन्च

प्राविधिक शिक्षा विभाग डिग्री व डिप्लोमा छात्रों को प्लेसमेंट के बेहतर अवसर मुहैया कराने के लिए केंद्रीकृत प्लेसमेंट पोर्टल लॉन्च करेगा। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) ने यह पोर्टल को तैयार किया है। पोर्टल पर डिग्री स्तर के छात्रों का डाटा अपलोड किया जा चुका है। इस पोर्टल पर उद्योगों को भी शामिल किया जाएगा, जिससे वे अपनी जरूरत के अनुसार छात्रों को रोजगार के लिए चयन कर सकेंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *