घटना काकोरी के बरकताबाद पुल की है। हादसे में किशोर की मौसी भी घायल हो गईं। किशोर ने हेलमेट भी नहीं पहना था और कान में ईयरफोन लगाए हुए था।

– फोटो : amar ujala
Trusted News Source
{“_id”:”6a5a65897d42cd4f5d0ddaa2″,”slug”:”lucknow-speeding-bike-loses-control-and-crashes-teenager-dies-2026-07-17″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Lucknow: तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर गिरी, किशोर की मौत, बिना हेलमेट व कान में ईयरफोन लगाए हुए था”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

– फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ में काकोरी के बरकताबाद पुल के पास शुक्रवार सुबह बिना हेलमेट व कान में ईयरफोन लगाकर बाइक चल रहे किशोर मथनी (17) की मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर पड़ी। सिर पर चोट लगने से उसकी अस्पताल में मौत हो गई, जबकि मौसी अंजू घायल हो गईं।
ईंटगांव निवासी मथनी शुक्रवार सुबह वह मौसी अंजू के साथ बाइक से खुर्रमपुर से बरकताबाद होते हुए घर लौट रहा था। बरकताबाद पुल के पास तेज रफ्तार के दौरान बाइक का स्टैंड सड़क से टकरा और बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। हादसे में मथनी का सिर सड़क से टकरा गया। मथनी और अंजू दोनों घायल हो गए।
ये भी पढ़ें – पूर्व सांसद बृजभूषण बोले- हनुमानगढ़ी में कभी नमाज नहीं पढ़ी गई, इसका निर्माण भी एक मुस्लिम ने ही करवाया
ये भी पढ़ें – डीएल एजेंसियों की लूट जांचने के लिए बनाई तीन सदस्यीय समिति, पंद्रह दिन के अंदर सौंपनी होगी जांच रिपोर्ट
ग्रामीणों ने परिजनों की मदद से घायल किशोर और उसकी अंजू को बेहटा स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचाया। इलाज के दौरान शाम को मथनी की मौत हो गई। वहीं अंजू का इलाज चल रहा है। इंस्पेक्टर काकोरी सतीश चंद्र राठौर ने बताया कि अगर किशोर हेलमेट लगाए होता तो शायद जान बच सकती थी। उन्होंने बताया कि परिजन अस्पताल से शव को बिना पोस्टमार्टम कराए साथ ले गए।