यूपी:खत्म होगा गर्मी और उमस का दौर, फिर सक्रिय होगा मानसून; 17 जुलाई से कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी – Up: Monsoon Will Be Active Again; Heavy Rain Warnings Have Been Issued For Several Districts From July 17.


प्रदेश में कुछ दिनों की सुस्ती के बाद मानसून फिर सक्रिय होने जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार यानी 17 जुलाई से उत्तर प्रदेश में बारिश का दौर तेज होगा और 22 जुलाई तक तराई समेत कई जिलों में मध्यम से अच्छी बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार उड़ीसा के उत्तरी तट पर बने कम दबाव के क्षेत्र के असर से प्रदेश में मानसून दोबारा सक्रिय होगा। मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बारिश की शुरुआत पूर्वी उत्तर प्रदेश से होगी। इसके बाद अगले 48 घंटों में इसका असर धीरे-धीरे मध्यांचल और पश्चिमी उत्तर प्रदेश तक पहुंचेगा। उन्होंने बताया कि पिछले कुछ दिनों से चक्रवाती परिसंचरण और मानसून द्रोणी के तराई की ओर रहने के कारण पूर्वी तराई के कुछ हिस्सों में ही बारिश हो रही थी।

मौसम विभाग के अनुसार 17 से 22 जुलाई के बीच प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। हालांकि बृहस्पतिवार के लिए कहीं भी भारी बारिश का अलर्ट नहीं है और हवा में नमी अधिक रहने से कई स्थानों पर उमस भरी गर्मी बनी रह सकती है। 39.4 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान के साथ प्रयागराज प्रदेश में सर्वाधिक गर्म रहा।बुधवार को अंबेडकर नगर में 75 मिमी, हमीरपुर में 54 मिमी, मथुरा में 44 मिमी, अयोध्या में 42 मिमी और गोरखपुर में 38 मिमी बारिश दर्ज की गई।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *