यूपी:प्रदेश में रविवार को रोपे जाएंगे 35 करोड़ पौधे, ऑनलाइन अपलोड होगा वृक्षारोपण; सीएम रहेंगे मौजूद – Up: 35 Crore Saplings Will Be Planted In The State On Sunday, Tree Plantations Will Be Uploaded Online; Cm Wil


प्रदेश में 12 जुलाई को 35 करोड़ पौधों को रोपा जाएगा। इस अभियान को पौधरोपण महायज्ञ-2026 एक पेड़ मां के नाम दिया गया है। पौधरोपण की प्रगति प्रदेश के सभी जिलों में वन विभाग के माध्यम से चल रहे वृक्षारोपण सॉफ्टवेयर पर ऑनलाइन अपलोड की जाएगी। सीएम योगी आदित्यनाथ रविवार को गोरखपुर में पौधरोपण अभियान का शुभारंभ करेंगे।

गोरखपुर में मुख्यमंत्री के साथ प्रदेश के वन एवं पर्यावरण मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. अरुण कुमार सक्सेना भी मौजूद रहेंगे। मुख्यमंत्री नीम, पीपल और बरगद का पौधा लगाकर पौधरोपण महायज्ञ – 2026 का शुभारंभ करेंगे। पौधरोपण की क्षण-प्रतिक्षण की प्रगति प्लांटेशन टिकर लिंक pmsupfd.org/PlantingProgress.html और डिपार्टमेंट व पब्लिक फोटो अपलोड लिंक upfd.in/UPFDmedia/Secure/login/login.aspx पर देखी जा सकेगी।

केशव झांसी और ब्रजेश लखनऊ में

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, झांसी और उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक लखनऊ में पौधरोपण करेंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *