Lucknow:भारी पड़ा बाइक चलाते समय रील बनाने का नशा, दो बाइकें आपस में टकराईं, चार घायल – Lucknow: Obsession With Making Reels While Riding Proves Costly; Two Bikes Collide, Four Injured.


मलिहाबाद के रहीमाबाद के तिलकखेड़ा गांव के पास मंगलवार दोपहर दो बाइकों पर सवार चार युवक रील बना रहे थे। अचानक एक बच्चा सामने आ जाने पर दोनों बाइक सवार आपस में टकराकर घायल हो गए। दो युवकों को गंभीर हालत में ट्रॉमा सेंटर भेजा गया है, जबकि दो का इलाज रहीमाबाद के एक निजी अस्पताल में चल रहा है।


उन्नाव के औरास क्षेत्र के सरैया गांव निवासी सगे भाई आनंद और अनीस एक बाइक पर सवार थे, जबकि दूसरी बाइक पर सगे भाई विकास और विशाल सवार थे। मंगलवार दोपहर बाइक चलाते समय वे रील बना रहे थे। बिना हेलमेट पहने तेज रफ्तार बाइक के सामने अचानक एक बच्चा आ गया। उसे बचाने के प्रयास में दोनों बाइकें आपस में टकरा गईं। हादसे में चारों युवक घायल हो गए।

गंभीर रूप से घायल अनीस और विशाल को ट्रॉमा सेंटर भेजा गया है, जबकि आनंद और विकास का इलाज रहीमाबाद के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। इंस्पेक्टर रहीमाबाद अरुण कुमार ने बताया कि घटना की कोई सूचना पुलिस को नहीं मिली है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *