लखनऊ अग्निकांड:बिना फायर सेफ्टी वाली 55 इमारतें सील, 78 को नोटिस जारी किया गया – Lucknow Fire Incident: 55 Buildings Sealed For Lacking Fire Safety Measures; Notices Issued To 78 Others.


अलीगंज अग्निकांड के बाद एलडीए ने बिना फायर सेफ्टी के चल रहे कोचिंग संस्थानों, लाइब्रेरी, नर्सिंग होम वाली इमारतों के खिलाफ लगातार दूसरे दिन अभियान चलाया। इस दौरान विरोध के बीच 55 इमारतों को सील किया गया। कुल 78 भवन स्वामियों को नोटिस जारी किया गया है।

एलडीए सचिव विवेक श्रीवास्तव ने बताया कि बृहस्पतिवार को भी एलडीए के प्रवर्तन अनुभाग ने अग्निशमन विभाग व लखनऊ पुलिस की संयुक्त टीम के साथ अभियान चलाया। संयुक्त सचिव सुशील प्रताप सिंह ने टीम के साथ ठाकुरगंज, बालागंज व दुबग्गा क्षेत्र में जांच की। यहां लक्ष्य एकेडमी, अमेरिकन इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ इंग्लिश, देवयोग लाइब्रेरी, रेवांता हॉस्पिटल, हनुमंत लाइब्रेरी समेत सात प्रतिष्ठान सील किए। 20 के खिलाफ नोटिस जारी किया गया है।

ये भी पढ़ें – राममंदिर चढ़ावा चोरी में सुबूतों के आधार पर बढ़ेंगे आरोपी, विवेचना के लिए गठित होगी टीम



ये भी पढ़ें – अयोध्या में घोटाला: जमीन विवाद की तफ्तीश के लिए गठित राधेश्याम मिश्र कमेटी की जांच रिपोर्ट लापता

जोनल अधिकारी देवांश त्रिवेदी ने टीम के साथ गोमती नगर के विराज खंड, विनीत खंड, विनय खंड, विकास खंड व विराम खंड में अभियान चलाया। इसमें पत्रकारपुरम स्थित आरोही कॉम्प्लेक्स, टाइम्स इंस्टीट्यूट, एजुकेयर, टॉपर्स इंस्टीट्यूट, त्रिवेणी अलमीरा, भूमि आईएएस समेत 12 प्रतिष्ठान सील किए गए। इस जोन में 18 भवन मालिकों को नोटिस दिया गया है।

आज अवकाश में भी चलेगा अभियान बिना फायर सेफ्टी वाली बिल्डिंगों के खिलाफ एलडीए का अभियान मुहर्रम के अवकाश के बावजूद शुक्रवार को भी जारी रहेगा। बुधवार से एलडीए ने अभियान शुरू किया है। दो दिन में 100 से अधिक भवन व कोचिंग संस्थान सील किए गए हैं। करीब 150 को नोटिस दिया गया है।

अलीगंज में कॉम्प्लेक्स भी हुए सील

एसडीएम विपिन कुमार शिवहरे की टीम ने अलीगंज इलाके में कार्रवाई की। यहां आकार लाइब्रेरी, हनुमंत कॉम्प्लेक्स, मेकअप स्टूडियो, ध्येय आईएएस, शुभ रंजन कॉम्प्लेक्स, टॉप रैंकर, ज्ञान भवन समेत समेत 10 प्रतिष्ठान सील किए, जबकि 11 भवन मालिकों को नोटिस दिया गया है। जोनल अधिकारी प्रभाकर सिंह ने टीम के साथ हजरतगंज में अभियान चलाया। यहां कंचन आईएएस लाइब्रेरी, एक्मे एकेडमी समेत छह प्रतिष्ठान सील किए गए। अयोध्या रोड पर पीसीएस अधिकारी वंदना पांडेय की टीम ने साइलेंस जोन लाइब्रेरी, कोटा स्टडी फोरम समेत छह प्रतिष्ठान सील किए।

कृष्णानगर में 10 प्रतिष्ठान सील

जोनल अधिकारी रवि नंदन सिंह के नेतृत्व में टीम ने कानपुर सड़क योजना व कृष्णानगर क्षेत्र में कौटिल्य एकेडमी, दिशा कंप्यूटर, कान्हा लाइब्रेरी, सागर लाइब्रेरी, महिंद्रा कोचिंग, रेस आईएएस समेत 10 प्रतिष्ठान सील किए, जबकि 11 को नोटिस दिया। जोनल अधिकारी अतुल कृष्ण सिंह ने कृष्णा, सरोजनी नगर और पारा इलाके में अभियान चलाकर आदर्श कॉम्प्लेक्स, नारायण कॉम्प्लेक्स, वेदांत कंप्यूटर एकेडमी सहित चार प्रतिष्ठानों को सील किया और 10 को नोटिस जारी किया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *