खब- अली हैदर. राजधानी लखनऊ के संजय नगर क्षेत्र में लगे **आजाद समाज पार्टी** के बैनर को फाड़े जाने के मामले की जानकारी लेने पहुंचे **अवध 24 क्राइम रिपोर्टर नवाब वाजिद अली** के साथ अभद्रता किए जाने का मामला सामने आया है।राजधानी लखनऊ के संजय नगर क्षेत्र में आजाद समाज पार्टी के एक पोस्टर को लेकर विवाद सामने आया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पोस्टर में भारत रत्न Dr. Bhimrao Ambedkar तथा देश के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले महापुरुषों एवं शहीदों के चित्रों के साथ कथित रूप से आपत्तिजनक व्यवहार किया गया है।आरोप है कि जब नवाब वाजिद अली इस मुद्दे पर जानकारी लेने संजय नगर स्थित झंडे वाली पार्क क्षेत्र पहुंचे, तब वहां के निवासी **अभय, सन्नी और डब्बू** ने उनके साथ गाली-गलौज की तथा जान से मारने की धमकी दी। इतना ही नहीं, आरोपियों द्वारा उन पर हमला करने और गुम्मा (ईंट/पत्थर) मारने का भी प्रयास किया गया।पीड़ित नवाब वाजिद अली ने घटना की शिकायत पुलिस को देते हुए एफआईआर दर्ज कराने की मांग की। इसके बाद कुछ लोग आरोपी अभय और डब्बू के समर्थन में पहुंचे और समझौते की बात करते हुए कहा कि वे लिखित माफीनामा दिलवा देंगे। हालांकि, अभी तक कोई माफीनामा नहीं दिया गया है।आरोप है कि मामले में हस्तक्षेप करने वाले व्यक्ति ने यह भी कहा कि, **“तुम मेरा कुछ नहीं कर पाओगे।”**पीड़ित ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है। वहीं क्षेत्र में इस घटना को लेकर चर्चा का माहौल बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *