* खबर – विशाल कनोजिया:- राजधानी लखनऊ में एलडीए के पार्कों में खूब जमकर घोटाला और साठगांठ चल रही है। बात करें थाना हजरतगंज क्षेत्र स्थित सरोजनी नायडू पार्क की, तो पार्क में बैठने वाले ज्यादातर बेंच गायब हैं, लाइटें हटा दी गई हैं, पेड़ पौधे लगा दी गई हैं पर उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी किसकी है यह पता नहीं…?, लेकिन पार्क में क्रिकेट खेला जा रहा है और पार्क के कुछ जिम्मेदार जैसे निरीक्षक हरीश, एक्सियन इमरान व उद्यान अधिकारी सतीश भारती कहते हैं हरियाली को बढ़ावा दिया जा रहा है, तो पार्क में क्रिकेट क्यों खेला जा रहा है, महिला और पुरुष शौचालय का पता नहीं, टिकट काउंटर बना नहीं है पर सुरक्षा ऐसी सख्त है कि रोज गांजा पीने वाले आराम से पार्क में पीकर निकल जाते हैं और जिम्मेदारों को कोई चिंता नहीं। पैसे गबन करने के लिए सिर्फ दिखावा तो नहीं किया जा रहा…? कूड़े का ढेर लगा हुआ है लेकिन जहां है उसका दरवाजा टूटा हुआ है, कैसे टूटा इन जिम्मेदारों को पता नहीं..?, पार्क में गंदगी फैल रही है इन जिम्मेदारों को पता नहीं, पौधों पर कैंटीन चालक कूड़ा भी डालता है और गंदगी भी, लेकिन जिम्मेदारों को पता नहीं!
