यूपी:ऊर्जा मंत्री के आरोपों के बाद सीएम योगी बिजली विभाग के साथ करेंगे बैठक, दरों पर भी हो सकता है फैसला – Up: After The Energy Minister’s Allegations, Cm Yogi Will Hold A Meeting With The Electricity Department, A


UP Electricity Department: यूपी का बिजली विभाग इन दिनों चर्चाओं में है। ऊर्जा मंत्री के आरोपों के बाद सीएम योगी 15 जून को विभाग की बैठक करने जा रहे हैं। 


UP: After the Energy Minister's allegations, CM Yogi will hold a meeting with the Electricity Department, a

विवादों में यूपी का बिजली विभाग।
– फोटो : अमर उजाला।



विस्तार

ऊर्जा मंत्री एके शर्मा द्वारा विद्युत निगम अध्यक्ष आशीष कुमार गोयल पर आरोप लगाने के बाद शक्ति भवन में हलचल बढ़ गई है। मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक 15 जून को प्रस्तावित है। ऐसे में विद्युत निगम प्रबंधन ईंधन अधिभार और संविदा कर्मियों से जुड़ी पत्रावलियां तैयार कर रहा है।ऊर्जा मंत्री ने 10% ईंधन अधिभार लगाने पर नाराजगी जताई है। उन्होंने साफ लिखा कि इस मामले में उनसे पूछा तक नहीं गया। नियामक आयोग ने भी इस अधिभार को नियमों के विपरीत बताया है। विद्युत निगम प्रबंधन 15 जून को प्रस्तावित समीक्षा बैठक की तैयारी में व्यस्त दिखा। शक्ति भवन के सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक के बाद यह अधिभार वापस लिया जा सकता है। ऊर्जा मंत्री ने खुद स्वीकार किया है कि इसे लेकर जनता के बीच आक्रोश है।




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *