धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का वांछित हिस्ट्रीशीटर सदस्य गिरफ्तार…*  *थाना गोमतीनगर विस्तार पुलिस को मिली सफलता..

खबर- विशाल कानोजिया:- लखनऊ राजधानी लखनऊ में 21 जनवरी 2026 को विरेन्द्र कुमार सिंह पुत्र स्व. रुप नारायण सिंह निवासी 2/73 विराम खण्ड गोमतीनगर लखनऊ ने पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ पूर्वी जोन के उच्च अधिकारीगण को प्रार्थना पत्र दिया गया था कि कुछ व्यक्तियों द्वारा आपराधिक षडयन्त्र के तहत अनरजिस्टर्ड प्लॉट को रजिस्टर्ड दर्शाते हुए बिजली विभाग से सभी तथ्यो को छिपाते हुए फर्जी व कुटरचित दस्तावेज तैयार कर पीड़ित का प्लॉट को अपना प्लॉट प्रदर्शित कर रहने के साथ बिजली कनेक्शन का प्रयोग कर रहे हैं… पीड़ित की लिखित तहरीर पर थाना गोमतीनगर विस्तार पुलिस ने जांच के आधार पर तारा सिंह बिष्ट पुत्र दिलीप सिंह बिष्ट निवासी 1/60 विनित खण्ड गोमतीनगर लखनऊ और 2 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू की…. विवेचनात्मक कार्यवाही के दौरान गोमतीनगर विस्तार पुलिस ने मुकदमा में नामजद अभियुक्त तारा सिंह विष्ट पुत्र दिलीप सिंह विष्ट निवासी 1/160 विनीत खण्ड थाना गोमतीनगर लखनऊ उम्र 55 वर्ष की गिरफ्तारी हेतु मुकदमा के विवेचक से प्राप्त हुकुम तहरीर के अंतर्गत धारा 55 बीएनएसएस के आधार पर गैर प्रांत जाने की सक्षम अधिकारी से अनुमति प्राप्त कर नियमानुसार थाना गोमतीनगर विस्तार से प्रस्थान कर थाना चाणक्यपुरी नई दिल्ली पहुंचकर थाना चाणक्यपुरी के माध्यम से संबंधित पुलिस उपायुक्त से अनुमति प्राप्त कर थाना चाणक्यपुरी पुलिस के सहयोग से टेक्निकल इण्ट का प्रयोग करते हुए वांछित अभियुक्त तारा सिंह विष्ट को उत्तराखण्ड निवास के रिसेस्पन, थाना चाणक्यपुरी नई दिल्ली से गिरफ्तार किया और विधिक कार्यवाही करते हुए थाना चाणक्यपुरी नई दिल्ली से अभियुक्त तारा सिंह बिष्ट को मेडिकल परीक्षण एसीजेएम प्रथम पीएचसी/एनडीडी कोर्ट न0 02 पटियाला हाउस नई दिल्ली से प्रत्यावेदन कर 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड पर थाना गोमतीनगर विस्तार लखनऊ पर लाया गया, जिसके बाद विधिक कार्यवाही कर अभियुक्त तारा सिंह बिष्ट को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया…. गिरफ्तार अभियुक्त तारा सिंह विष्ट के आपराधिक इतिहास में एक हिस्ट्रीशीटर के तौर पर राजधानी लखनऊ में थाना गोमती नगर के साथ थाना चिनहट, थाना महानगर, थाना वजीरगंज, थाना गोमतीनगर विस्तार और थाना हुसैनगंज में कई मुकदमे दर्ज हैं…. गिरफ्तार करने वाली गोमतीनगर विस्तार पुलिस टीम से एसआई उपेन्द्र गिरी (चौकी प्रभारी सीएमएस), हेड कांस्टेबल रामू यादव, आरक्षी विशाल सिंह और आरक्षी रवीन्द्र कुमार शामिल थे….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *