<p>Sony LIV की लोकप्रिय वेब सीरीज ‘Gullak’ अपने पांचवें सीजन के साथ लौट आई है. इस बार Vaibhav Raj Gupta की जगह Anant Joshi अन्नू भैया के किरदार में नजर आए हैं और उन्होंने अपने अभिनय से प्रभावित किया है.</p>
<p>सीजन 5 में मिश्रा परिवार की रोजमर्रा की जिंदगी, रिश्तों की गर्माहट और हल्के-फुल्के पारिवारिक उतार-चढ़ाव को दिखाया गया है. अन्नू और अमन अपने माता-पिता से कुछ बातें छुपाते नजर आते हैं, जिससे कई मजेदार और भावुक पल देखने को मिलते हैं. वहीं बिट्टू की मम्मी का नया अंदाज भी कहानी में दिलचस्पी बढ़ाता है.</p>
<p>जमील खान, गीतांजलि कुलकर्णी, हर्ष मयार, सुनीता राजभर और Helly Shah ने भी अपने किरदारों को बखूबी निभाया है. सीरीज की सबसे बड़ी ताकत इसकी सादगी और रिलेटेबल कहानी है. ‘Gullak Season 5’ भावनात्मक पलों और पारिवारिक जुड़ाव के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने में सफल रहती है.</p>
Source link