देश में सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री के रूप में कार्य करने वाले पीएम नरेंद्र मोदी को सीएम योगी आदित्यनाथ ने बधाई दी है। सीएम ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ‘एक्स’ पर पोस्ट करके लिखा कि 145 करोड़ भारतवासियों की सेवा, सुरक्षा और समृद्धि के लिए सतत समर्पित, अमृतकाल के सारथी प्रधानमंत्री को भारत के इतिहास में सबसे लंबी अवधि तक निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में सेवा देने वाले जननेता बनने पर हार्दिक बधाई। भारतीय लोकतंत्र का यह अभूतपूर्व कीर्तिमान संपूर्ण देशवासियों के विश्वास, स्नेह और आशीर्वाद की सामूहिक अभिव्यक्ति है।