अखिलेश बोले:भाजपा सरकार में कमीशनखोरी चरम पर, परीक्षार्थियों के लिए भी ढंग से इंतजाम नहीं कर पाई सरकार – Akhilesh Said: Commissioneering Is At Its Peak In The Bjp Government, The Government Has Not Even Been Able T


सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में कमीशनखोरी पूरे प्रदेश में चरम पर है। भ्रष्टाचार और लूट भाजपा का मुख्य एजेंडा है। अवैध खनन जमकर फलफूल रहा है।


अखिलेश यादव बुधवार को प्रदेश सपा मुख्यालय पर विभिन्न जिलों से आए कार्यकर्ताओं और नेताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था ध्वस्त है। हर दिन जघन्य हत्याएं हो रही है। अपराधी बेखौफ हैं। गोरखपुर की चार लेन लिंक रोड में जमकर गोरखधंधा चला। 90 किलो मीटर सड़क बनाने में 7 हजार करोड़ रुपये की लूट-खसोट हुई।

उन्होंने कहा कि इसी तरह से लखनऊ में 40 किलोमीटर के ग्रीन कारीडोर के लिए 7 हजार करोड़ रुपये लगा दिए गए। अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे अपनी भाषा और व्यवहार ठीक रखें। 2027 में जनता भाजपा को हराने जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *