अंतरिक्ष विज्ञान में लखनऊ का कमाल:युवा शोधकर्ताओं ने खोजा नेबुला, ब्रह्मांड के रहस्यों को समझने में करेगा मदद – Young Researchers From Lucknow Discover Nebula In Field Of Space Science Named It Bubble Gum


विनीत चतुर्वेदी, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Bhupendra Singh

Updated Mon, 08 Jun 2026 11:30 AM IST

लखनऊ के खगोल वैज्ञानिकों के हाथ बड़ी उपलब्धि लगी है। मोनोसेरोस तारामंडल में 45 प्रकाश वर्ष से अधिक व्यास का नया नेबुला मिला है। अमेरिकन ऐस्ट्रोनॉमिकल सोसायटी जर्नल ने खोज को मान्यता दी है। इस दुर्लभ नेबुला का नाम बबलगम रखा गया है। आगे पढ़ें पूरी खबर…


Young researchers from Lucknow discover nebula in field of space science Named it Bubble Gum

अंतरिक्ष में खोजा नेबुला, नाम दिया बबलगम
– फोटो : IANS



विस्तार

अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में लखनऊ के लिए गर्व की खबर है। शहर के स्वतंत्र युवा खगोल शोधकर्ता उत्कर्ष मिश्रा और संकल्प मोहन की टीम ने अंतरिक्ष में एक नए और दुर्लभ नेबुला (निहारिका) की खोज की है। मोनोसेरोस तारामंडल में मिले इस विशाल नेबुला को बबलगम नाम दिया गया है।


अमेरिकन ऐस्ट्रोनॉमिकल सोसायटी जर्नल ने उत्कर्ष और संकल्प के इस खोज को प्रकाशित करते हुए मान्यता दी है। अब अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. हारवर्ड ई. बॉन्ड और डॉ. पैट्रिक एम. इस नए नेबुला पर अध्ययन कर रहे हैं। इस खोज ने दुनिया भर के खगोलविदों का ध्यान आकर्षित किया है। माना जा रहा है कि नए नेबुला से तारों के जीवन चक्र और सुपरनोवा विस्फोटों से जुड़े कई रहस्यों को समझने में मदद मिल सकती है।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *