शिल्पा शिंदे झूठे आरोपों को लेकर चर्चा में हैं, जिसके बाद हिना खान ने उनकी आलोचना की थी. ऐसे में माना जा रहा है कि सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो शेयर करने के साथ ही अभिनेत्री ने हिना खान पर ईशारों-ईशारों में निशाना साधा है और कहा, ‘पब्लिसिटी पाने के लिए आप लोगों के पास अपनी बीमारियां हैं. आप लोग तो पहले से ही फेमस हो गड़े मुर्दे मत उखाड़िए, सबको शिल्पा चाहिए. मैं जिंदा हूं और ऐसे सबूत पेश कर सकती हूं कि ना चाहते हुए भी आपको उस इंसान से नफरत हो जाएगी. तो मत छेड़िए मुझे. मत छेड़िए मुझे.’