Up News:बोगस फर्में बनाकर करते थे जीएसटी चोरी, एसटीएफ ने 50-50 हजार के इनामी दो आरोपियों को दिल्ली से दबोचा – Stf Arrested Two Accused Involved In Gst Evasion Through Bogus Firms Apprehended In Delhi


बोगस फर्में बनाकर करोड़ों रुपये की जीएसटी चोरी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों सौरभ अग्रवाल और अजीत कुमार को एसटीएफ ने सोमवार को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया। दोनों की गिरफ्तारी पर कुशीनगर पुलिस ने 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। दोनों का हरिनगर थाना क्षेत्र के मोहल्ला क्लॉक टावर से पकड़ने के बाद स्थानीय थाने में दाखिल कराया गया है।

एसटीएफ के डिप्टी एसपी प्रमेश कुमार शुक्ला ने बताया कि फर्जी दस्तावेजों के आधार पर बोगस फर्मों का पंजीकरण कराकर फर्जी इनवाइसेज, ई-वे बिल काटकर वास्तविक फर्मों को इनपुट टैक्स क्रेडिट बेचने वालों के खिलाफ जीएसटी विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इनकी जांच में सहयोग के लिए एसटीएफ को निर्देश मिला था। 

एसटीएफ ने जांच के बाद कुशीनगर के खलीलाबाद थाने में दर्ज एफआईआर के आधार पर 12 फरवरी को संदीप कुमार व अमन उपाध्याय को गिरफ्तार किया था। जबकि सौरभ अग्रवाल व अजीत कुमार सहित 4 आरोपी फरार हो गये थे। दोनों के दिल्ली में होने की सूचना मिलने पर एसटीएफ की टीम भेजी गई थी। 

दोनों से पूछताछ में पता चला कि वह दिल्ली में एकाउंटेसी संबंधी कार्य करते हैं, जहां अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर फर्जी दस्तावेजों के आधार पर बोगस फर्में बनाते हैं। बाद में उनके जरिए जीएसटी की चोरी करते हैं। उन्होंने दिल्ली समेत कई जिलों में बोगस फर्में बनाई थीं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *