‘अगर दिन में होता हादसा तो हो सकती थी बड़ी जनहानि’- मुखर्जी नगर में ऑफिस में घुसी कारOplus_16908288

अगर दिन में होता हादसा तो हो सकती थी बड़ी जनहानि’-मुखर्जी नगर में ऑफिस में घुसी कारउत्तर-पश्चिमी दिल्ली के मुखर्जी नगर क्षेत्र में 31 मई और 1 जून की दरमियानी रात करीब 2 बजे एक तेज रफ्तार कार ग्राउंड फ्लोर स्थित एक कार्यालय में जा घुसी। हादसे में कार्यालय को नुकसान पहुंचा, लेकिन राहत की बात यह रही कि घटना के समय वहां कोई मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया।घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में एक मारुति स्विफ्ट कार तेज रफ्तार से आती हुई दिखाई देती है और सीधे कार्यालय के बाहरी हिस्से में घुस जाती है। टक्कर के बाद चालक कार को पीछे करता है और फिर तेज गति से मौके से फरार हो जाता है।स्थानीय लोगों का कहना है कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार्यालय के बाहरी हिस्से को नुकसान पहुंचा। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। लोगों ने दिल्ली पुलिस से सीसीटीवी फुटेज के आधार पर वाहन और चालक की पहचान कर उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की माँग .#viral #viralnews # breakingnews #newsviral SOURCE – @diler_samachar

‘अगर दिन में होता हादसा तो हो सकती थी बड़ी जनहानि’- मुखर्जी नगर में ऑफिस में घुसी कार
Oplus_16908288

https://www.instagram.com/reel/DZCeGZDPfc2/?igsh=YnNycDJkYmgxdmx5

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *